SBI CBO Final Result 2022: घोषित हुए एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 9, 2023, 12:29 PM IST

SBI CBO Final Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट से परिणाम देख सकते हैं।

State Bank of India CBO Final Result 2022 की घोषणा आज कर दी गई है, जिन उम्मीदवारों ने भारतीय स्टेट बैंक की इस वैकेंसी के लिए परीक्षा दी थी व इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लिया था, वे अब यहां से फाइनल परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई बैंक ने इन परिणामों को sbi.co.in पर किया है, रिजल्ट चेक करने का तरीका यहां से देखा जा सकता है।

sbi cbo final result

एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट

SBI CBO की लिखित परीक्षा 4 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी और SBI CBO 2022 Result 30 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था। इसके बाद इंटरव्यू कॉल पत्र 3 फरवरी को जारी किया गया था और 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध था।

End of Feed