LIVESarkari Naukri-Result 2023 Updates: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया एमटीएस, सीजीएल व सीएचएसएल परीक्षा को लेकर नया अपडेट

Sarkari Naukri-Result 2023 Updates: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया एमटीएस, सीजीएल व सीएचएसएल परीक्षा को लेकर नया अपडेट
Sarkari Result 2023, Sarkari Naukri Job 2023, SSC MTS Result 2023, CTET Result 2023, BPSC Teacher Result 2023 Updates: शिक्षण क्षेत्र में साढ़े पांच सौ पदों पर नौकरी, जानें कौन कब तक कर सकेगा आवेदन! सरकारी नौकरी ढूंढने वालो के लिए बड़ी खबर है, इस समय केंद्र व राज्य सरकार मिलकर कई विभागों में सरकारी वैकेंसी निकाल रही हैं। इसके साथ ही कई बड़े अपडेट्स भी आ रहे हैं जैसे हाल ही में एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा, 1 लाख 70 हजार पदों को भरने के लिए बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा और मोस्ट अवेटड सीटेट परीक्षा 2023 की आंसर की जारी कर दी गई है, अब तीनों परीक्षा क रिजल्ट के साथ साथ कभी भी Bihar STET Result 2023 भी जारी किया जा सकता है। यहां इन लेटेस्ट अपडेट को लगातार आप तक पहुंचाया जा रहा है।
अन्य अपडेट करें चेक जैसे IBPS Clerk Score Card 2023 और BTEUP Result 2023 Declared कर दिया गया है, कई राज्यों में पुलिस भर्ती चल रही है, यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति 2023 पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, RSMSSB Final Result 2023 आ गया है।
सीजीएल टियर 2 कब होगी
कर्मचारी चयन आयोग ने 19 सितंबर को एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम की घोषणा की। जो उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे, जो 25 से 27 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होने वाली है।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - राजस्थान बीएसटीसी प्री डेलेड रिजल्ट 2023
प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान बीएसटीसी प्री डेलेड रिजल्ट 2023 के परिणाम की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्टों के अनुसार, प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्रवेश परीक्षा (प्री डीएलएड) का परिणाम 20 सितंबर 2023 को घोषित किया जाएगा। .लेकिन परिणाम के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, बीएसटीसी प्री डीएलएड परिणाम panjiakpredeled.in पर घोषित किया जाएगा।
SCERT Assam DElEd Result 2023
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), असम आज, 20 सितंबर को डीएलएड प्री-एंट्री टेस्ट (पीईटी) के परिणाम घोषित करने जा रहा है। उम्मीदवार असम डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम scertpet.co पर देख सकेंगे।
Sarkari Naukri Live - IHB लिमिटेड में नौकरी
इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम द्वारा गठित संयुक्त उद्यम कंपनी IHB लिमिटेड (IHB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ihbl.in पर एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। IHBL ने मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है।आवेदन का माध्यम: ऑनलाइनआवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2023
Sarkari Naukri Live - सरकारी नौकरी का आसान मौका
सरकारी नौकरी पाने का आसान मौका आया है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) में सरकारी वैकेंसी मौजूद हैं।आवेदन की अंतिम तिथि आज है।पदों की संख्या : 2500पद: अपरेंटिसओएनजीसी का करियर पोर्टल ongcindia.com
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) 21 सितंबर 2023 से पश्चिम बंगाल में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 300 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। . ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है।
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एकल लड़कियों को उनकी शिक्षा में मदद और समर्थन करने के उद्देश्य से अपनी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है- सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023।
Sarkari Naukri-Result Live - हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने (मुख्य) प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कब जारी करेगा एसटीईटी रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर एसटीईटी परिणाम जारी करेगा। जो उम्मीदवार 04 से 15 सितंबर तक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उनके लिए जल्द ही रिजल्ट डेट की घोषणा की जाएगी।
Sarkari Naukri 2023 Live - बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर के 1288 पद
बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर के 1288 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब आएगा नोटिफिकेशनबिहार सरकार के गृह विभाग ने आने वाले दिनों में बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर के 1288 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार सरकार इन पुलिस इंस्पेक्टर पदों के लिए विस्तृत भर्ती अधिसूचना अक्टूबर, 2023 में जारी कर सकती है।
Sarkari Naukri-Result 2023 - यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर-यूजीसी नेट) के लिए पंजीकरण तिथियां कब जारी करेगी, इस पर कोई अपडेट नहीं होने के कारण, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे इस पेज पर बने रहें।
Sarkari Naukri-Result 2023 Live - जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर बनने अवसर
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है। आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.inआवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
Sarkari Naukri 2023 Live - यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा तारीखों की घोषणा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 चक्र एनटीए द्वारा 6 से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया विवरण एनटीए द्वारा जल्द ही अपनी वेबसाइट - nta.ac.in पर घोषित किया जाएगा। साथ ही, यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का पहला सत्र 10 जून से 21 जून 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा।
Sarkari Naukri Live - शिक्षण क्षेत्र में साढ़े पांच सौ पदों पर नौकरी
उच्च शिक्षा आयुक्तालय (सीएचई) गुजरात ने 531 सहायक प्रोफेसर (अध्यापक सहायक) पदों के लिए नौकरी की घोषणा जारी की है। भर्ती के लिए मास्टर डिग्री न्यूनतम शैक्षणिक आवश्यकता है। चुने गए उम्मीदवारों को पूरे भारत में नौकरी दी जाएगी।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - लेडी सुपरवाइजर के कई पद खाली
झारखंड लोक सेवा आयोग ने लेडी सुपरवाइजर के 444 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 26 सितंबर से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई क रसकते हैं। इसके लिए संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - राजस्थान में सरकारी नौकरी का मौका
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्टैटिस्टिकल ऑफिसर यानी सांख्यिकी अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 14 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - असिस्टेंट टाउन प्लानर पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के 24 पदों पर भर्ती निकली है। अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट पर 21 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - यूपीपीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 26 सितंबर, 27 सितंबर 28 सितंबर और 29 सितंबर को किया जाएगा।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - आरबीआई में नौकरी का मौका
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - IDBI ने निकाली वैकेंसी
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया (IDBI) ने जूनियर अस्सिटेंट के 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।