LIVEजारी हुए CISF हेड कांस्टेबल परीक्षा के प्रवेश पत्र, इस लिंक से करें डाउनलोड

जारी हुए CISF हेड कांस्टेबल परीक्षा के प्रवेश पत्र, इस लिंक से करें डाउनलोड
नया साल यानी 2023 दस्तक दे चुका है और इसके साथ छात्रों और पढ़ाई कर रहे युवाओं ने नई उम्मीद के साथ अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। इस साल भी हर साल के जैसे ही कई सारी सरकारी वैकेंसी निकाली जाएंगी, जिनकी मदद से अप्लाई करके युवा नौकरी पा सकेंगे और इसके लिए सरकारी विभागों की ओर से समय समय पर नोटिफिकेशन भी जारी किए जाएंगे जिनकी जानकारी के लिए हमने यह पेज बनाया है। यहां आप नए साल की शुरुआत के साथ जिन विभागों में सरकारी जॉब्स की वैकेंसी बनी हुई है उनके बारे में विवरण जानकर अप्लाई कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार केवीएस भर्ती 2022 (KVS Recruitment 2022) आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे आज टीजीटी, पीआरटी और पीजीटी सहित 13 हजार से अधिक टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि आज रात आवेदन विंडों को बंद कर दिया जाएगा। केवी संगठन की आधिकारिक वेबसाइट-kvsangathan.nic.in हैं, आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी से चल रही है।
CISF ने हेड कांस्टेबल मंत्रिस्तरीय परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी किया गया है। एडमिट कार्ड का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को सीआईएसएफ भर्ती लॉगिन पोर्टल का उपयोग करने की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए ब्लॉग में दिए गए लिंक का प्रयोग करें।
Sarkari Result 2023 Live - जारी हुए CISF हेड कांस्टेबल मंत्रिस्तरीय एडमिट कार्ड
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, CISF हेड कांस्टेबल मंत्रिस्तरीय एडमिट कार्ड 2022 जारी किया गया है। उम्मीदवार जो सीआईएसएफ एचसीएम शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in से प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - APSC ने जारी किया केलंडर
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने वन रेंजर, कानूनी मेट्रोलॉजी के निरीक्षक, मोटर वाहन निरीक्षक, जूनियर सहित प्रमुख परीक्षाओं के लिए जनवरी / फरवरी 2023 में निर्धारित लिखित परीक्षा / वाइवा-वॉयस साक्षात्कार का विवरण अपलोड किया है। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा केलंडर के लिए apsc.nic.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2023 Live - पावरग्रिड में नौकरी, इस तारीख से पहले करें आवेदन
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) या पावरग्रिड ने रोजगार समाचार 31 दिसंबर 2022-06 जनवरी 2023 में अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 14 जनवरी 2023 को या उससे पहले पावरग्रिड पीजीसीआईएल भर्ती 2023 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - केवीएस (KVS) भर्ती 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
केन्द्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया टीजीटी, पीआरटी और पीजीटी सहित 13 हजार से अधिक टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए आज समाप्त हो रही है। उम्मीदवार जो केवीएस शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे केवी संगठन की आधिकारिक वेबसाइट-kvsangathan.nic.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - दिल्ली के इस कॉलेज में निकली नौकरी
मोतीलाल नेहरू कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने रोजगार समाचार 31 दिसंबर 2022-06 जनवरी 2023 में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास सहित विभिन्न संकायों में कुल 75 सहायक प्रोफेसर पद उपलब्ध हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 Live - यूपी लेखपाल रिजल्ट
यूपी लेखपाल परीक्षा के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। आयोग द्वारा लेखपाल परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया था
Sarkari Naukri Result 2022 Live - एसबीएई क्लर्क रिजल्ट जल्द
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा 12 नवंबर, 19 नवंबर, 20 नवंबर और 25 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी।
Sarkari Naukri Result 2022 Live - जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 364 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबासइट पर 21 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 Live - रेलवे में नौकरी का मौका
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के 1785 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 2 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
IIM Sarkari Naukri 2023 Live: आईआईएम में निकली है भर्ती
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर के साथ कई पदों को लेकर अप्लाई करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। आईआईएम भर्ती के लिए आवेदन को लेकर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.iimj.ac.in की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: केंद्रीय विद्यालय में निकली वैकेंसी
केवी यानी केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से निकाली गई भर्तियों के आवेदन शुरू हो चुके हैं और इसके लिए लास्ट डेट 2 जनवरी 2023 रहने वाली है इसलिए यह उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका होने वाला है, इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किए तुरंत अप्लाई कर दें।
Maharashtra Police Constable Admit Card 2022: महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड
महाराष्ट्र पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल एग्जाम के 18,000 से ज्यादा पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यहां पर उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न को लेकर जानकारी के साथ अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट mhpolicebharti.cbtexam.in की मदद से ले सकते हैं।
Assam Rifles Sarkari Bharti 2023: असम राइफल्स की वेबसाइट पर करें अप्लाई
असम राइफल्स ने राइफलमैन समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है और इन पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
IAF Sarkai Naukri 2023 Live: एयरफोर्स में आवेदन का आखिरी मौका
इंडियन एयर फोर्स यानी भारतीय वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट को लेकर आवेदन की आज लास्ट डेट यानी आखिरी मौका रखा गया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अप्लाई नहीं किया, वो शाम 5 बजे से पहले फटाफट अप्लाई कर सकते हैं।
NPCIL Sarkari Naukri 2022 Live: आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in से करें आवेदन
एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर Scientific Asst, Pharmacist and other posts लिंक को क्लिक करें। उम्मीदवार सटीकता के साथ आवेदन फॉर्म भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करके भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
Sarkari Naukri 2022 Live: UPPCL में अकाउंट्स अपसर पदों पर निकली वैकेंसी
यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से अकाउंट्स अफसर यानी लेखा अधिकारी पदों के लिए भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in की मदद से वैकेंसी के लिए आवेदन करें। आवेदन की लास्ट डेट 10 जनवरी, 2023 रखी गई है।
IAF Sarkari Naukri 2023 Live: भारतीय वायुसेना में निकली है वैकेंसी
भारतीय वायु सेना में कॉमन एडमिशन टेस्ट को लेकर आवेदन करने का आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अप्लाई नहीं किया, वह शाम 5 बजे के पहले तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
MP Government Jobs 2022 Live: मध्यप्रदेश सरकार ने निकाली वैकेंसी
मध्यप्रदेश में अलग-अलग पदों को लेकर भर्ती निकाली गई हैं और इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रिक्रूटमेंट को लेकर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट सर्च करके अप्लाई कर सकते हैं।
AAI Sarkari Jobs Vacancy 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कई पदों पर निकाली भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती जारी की गई है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero की मदद से आवेदन करें। एएआई भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है और उम्मीदवार 21 जनवरी 2023 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
DU Sarkari Naukri 2022 Live: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी
दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज में सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती को लेकर एक बार फिर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। डीयू की ओर से 31 दिसंबर से-06 जनवरी 2023 के रोजगार समाचार पत्र में भी पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है।