LIVESarkari Naukri- Result 2023 : जारी हुए राजस्थान बीएसटीसी प्री डिलेड परीक्षा के परिणाम, यहां से करें चेक

Sarkari Naukri- Result 2023 : जारी हुए राजस्थान बीएसटीसी प्री डिलेड परीक्षा के परिणाम, यहां से करें चेक
Sarkari Result 2023, Sarkari Naukri 2023, CTET Result 2023, Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023: जारी हुए राजस्थान बीएसटीसी प्री डिलेड परीक्षा के परिणाम, यहां से करें चेक ! सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यहां पढ़ें। इस समय पुलिस एसआई, कांस्टेबल के अलावा स्वास्थ्य, बैंकिंग, रक्षा क्षेत्र व रेलवे व अन्य सेक्टर में भी नौकरी के अवसर हैं। इसके अलावा कई बड़े रिजल्ट्स भी आने हैं, इन सभी अपडेट्स को आप यहां से जान सकेंगे। इस समय एम्स ने कई शहरों जैसे पटना, राजकोट, भटिंडा में नौकरी निकाल रखी है। इसके अलावा पंजाब में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत भी भर्ती चल रही है। रक्षा क्षेत्र में डीआडीओ ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। यूपीएससी, आईटीबीपी व सीएसएल में केंद्रीय स्तर की सरकारी नौकरी का मौका है। राज्य स्तर पर भी ढेरों मौके बने हुए हैं जैसे एसएससी ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 7547 कांस्टेबल रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है।
Check Latest Sarkari Naukri 2023 Notification
रिजल्ट की बात करें, तो सीटेट रिजल्ट 2023, एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट, राजस्थान प्री डीलेड भर्ती परीक्षा का परिणाम भी आना है, जिसके जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।
Sarkari Result Live - राजस्थान बीएसटीसी प्री डिलेड परिणाम जारी
BSTC Rajasthan Pre-DElEd Result 2023 Live Updates: बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड परिणाम 2023 लाइव अपडेट यहां से देखें। समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने बीएसटीसी प्री-डीएलएड परीक्षा परिणाम 2023 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, panjiakpredeled.in पर कर दी है।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: पर्सनल असिस्टेंट का एडमिट कार्ड
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE दिल्ली हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट स्टेज 1 इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: बिहार पुलिस दरोगा के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने इंस्पेक्टर के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: बीएसएससी के 11098 पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं से आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: कांस्टेबल के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7,547 पदों पर आज यानी 30 सितंबर 2023 को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: हाई कोर्ट के पीए का एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE दिल्ली हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट स्टेज 1 इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: जेएसएससी सीजीएलड परीक्षा की तारीख
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा (JSSC CGL 2023) की तारीख घोषित कर दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार जल्द ही अपने यहां पर विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। हालांकि अभी इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE राजस्थान राज्य खेल परिषद (RSSC) ने स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
बिहार में होगी 24269 पुलिस की बहाली
राज्य पुलिस में अगले साल भी बंपर भर्ती निकलनेवाली है। एडीजी मुख्यालय की ओर से बताया गया कि जल्द ही 24 हजार 269 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। दारोगा से लेकर सिपाही तक की बहाली होगी।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: यूपी पुलिस में होगी 52699 कांस्टेबल की भर्ती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों प्रदेश में 52699 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती को लेकर निर्देश जारी किया गया था। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से सब इंस्पेक्टर के 2469 , जेल वार्डर के 2833 और कॉन्स्टेबल के 52699 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके बाद विभाग ने इस भर्ती को कराने की तैयारी कर ली है। 52699 पदों की भर्ती यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी। जल्द ही यूपी पुलिस में 52699 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसी बीच पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक फिजिकल परीक्षा प्रयागराज, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में होगी।
महिलाओं के लिए सुपरवाइजर की नौकरियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने महिला पर्यवेक्षिका प्रतियगिता परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके माध्यम से राज्य में महिला सुपरवाइजर के 444 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है एवं 25 अक्टूबर तक आवेदन जमा कराने की डेडलाइन है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट panjikaran2023.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: यूपी में कांस्टेबल की भर्ती जल्द
यूपी पुलिस की तरफ से कॉन्स्टेबल के 52699 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसको लेकर बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जल्द नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
UP Police Constable Sarkari Naukri: पुलिस कॉन्सटेबल की भर्ती
अक्टूबर में यूपी पुलिस कांस्टेबल के 52,000 से अधिक पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की जा सकती है। इस वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जानकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी मिल सकती है, ऑनलाइन फॉर्म ओबीबी और जनरल वालों के लिए 700 रुपये में भरे जाएंगे।
MP Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: बिजली विभाग में निकली भर्ती
एमपी में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बिजली विभाग में नौकरी निकली है। 21 से 48 साल के बीच वाले लोग 38 पदों पर उम्मीदवारी भर सकते हैं। असिस्टेंट इंजीनियर / मैनेजर (Electrical)असिस्टेंट इंजीनियर / मैनेजर (IT) के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन दे सकते हैं।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती
राजस्थान राज्य खेल परिषद (RSSC) ने स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुश्ती, हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल, जिमनास्टिक, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, जूडो, क्रिकेट, तैराकी, बैडमिंटन, टेनिस, वुशु, खो-खो, तायक्वोंडो, निशानेबाजी, टेबल-टेनिस सहित विभिन्न खेलों के लिए कुल 128 रिक्तियां भरी जाएगी।
बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड परिणाम 2023 घोषित
समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने राज्य में डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा (बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड परिणाम 2023) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वेबसाइट panjiakpredeled.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है ।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भर्ती
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अनुबंध के आधार पर सलाहकारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है।
Sarkari Naukri- Result 2023 LIVE: बिहार इंटर लेवल भर्ती शुरू
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है। वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RRC ER Kolkata Apprentices Recruitment
रेलवे भर्ती सेल कोलकाता पूर्वी रेलवे में 3115 विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर आवेदन कर सकते हैं।