LIVESarkari Naukri Result 2022 Updates: रेलवे, बैंक और पुलिस में जॉब्स, सरकारों ने निकाली नौकरी

Sarkari Naukri Result 2022 Updates: रेलवे, बैंक और पुलिस में जॉब्स, सरकारों ने निकाली नौकरी
Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Updates: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी, यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रद्रेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यूपीएसएसएससी, बिहार लोक सेवा आयेग समेत कई बोर्ड और आयोग की ओर से हाल में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें कक्षा 10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी इन सरकारी नौकरियों की जानकारी चाहते हैं तो इस पेज पर समय समय पर विजिट करते रहें, क्योंकि यहां सरकारी जॉब्स सरकारी वैकेंसी से जुड़ी सभी जानकारी जैसे लेटेस्ट नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथि, आंसर की, रिजल्ट व कटऑफ की जानकारी डायरेक्ट लिंक के साथ देख सकेंगे।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE Updates from rrbcdg.gov.in
सरकारी नौकरी कैसे पाएं? तमाम उम्मीदवार इस सवाल का जवाब पा सकते हैं, क्योंकि यहां सभी सरकारी नौकरी की जानकारी को अपडेट किया जााता है, ऐसे में आपके सामने विकल्प होगा कि आप किस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं। बता दें, IBPS PO Mains Admit Card, ssc cgl 2022 tier 1 Admit Card और SBI CBO admit card जारी कर दिया गया है, जल्द ही इनकी परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। रिजल्ट की बात करें, तो आरआरबी ग्रुप डी 2022 रिजल्ट, SBI Clerk 2022 का रिजल्ट और haryana cet exam का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना है जबकि UPSC CDS Result जारी कर दिया गया है। इन सभी अपकमिंग अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
जारी हुए एसएससी सीजीएल 2022 एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
सरकारी नौकरी के फॉर्म के बारे में जानना और उन्हें सही समय पर भरने की जानकारी यहां से देख पाएंगे। यहां ही एक छोटी बड़ी नौकरी की जानकारी दी जा रही है। आप यहां सरकारी भर्ती के अलावा एजुकेशन सेक्टर की भी बड़ी हलहल को देख सकेंगे जैसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए डेटशीट जारी कर सकता है। इसके अलावा यूपी बोर्ड व बिहार बोर्ड भी अपडेट जारी कर सकते हैं।उम्मीदवारों के लिए यहां राजस्थान rsmssb अपडेट्स, बैंकिंग, टीचिंग व मेडिकल लाइन की नौकरियों की जानकारी प्राथमिकता के तौर पर शेयर की जाती है। इस समय BPSC 67th Mains 2022 लिंक को एक्टिवेट कर दिया गया है, CISF Recruitment 2022 नोटिफिकेशन, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती आदि चल रही हैं, जिनकी जानकारी के लिए पेज को समय समय पर विजिट करने की जरूरत है।
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, updeled.gov.in से करें डाउनलोड
Sarkari Naukri 2022 Live: DU एडमिशन मेरिट लिस्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की ओर से (23 नवंबर) शाम पांच बजे स्पॉट प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवारों ने स्पॉट प्रवेश को लेकर रजिस्ट्रेशन कराया था, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर मेरिट सूची देख सकेंगे।
Sarkari Naukari 2022 Live: फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर निकली नौकरी
उत्तराखण्ड फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन करने की लास्ट डेट है। उत्तराखण्ड लोक सेवा राज्य राज्य सरकार के वन विभाग की ओर से वन आरक्षी यानी फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती को लेकर योग्य इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई डेट
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (Board of School Education Haryana) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि यानी लास्ट डेट बढ़ा दी गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: MPESB ने निकाली भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) या मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) की ओर से पटवारी, अनुवादक (ट्रांसलेटर), पुस्तकालय सहायक, सहायक प्रधानाध्यापक, सहायक लेखा परीक्षक, विपणन सहायक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, कनिष्ठ सहायक सहित कई पदों पर भर्ती को लेकर एक नोटिस जारी किया है।
Railway Sarkari naukari 2022 Live: रेलवे में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया
पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) की ओर से युवाओं के लिए बडे़ स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Sarkari Result Live - जारी हो गए TNUSRB TN पुलिस SI मार्क्स
तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड, TNUSRB ने TNUSRB TN पुलिस SI मार्क्स आज आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो TNUSRB SI पुलिस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, अब TNUSRB SI परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Exam Live - एसएससी ने जारी किया इन परीक्षाओं का कैलेंडर
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी परीक्षा तिथि 2022 आज, 23 नवंबर, 2022 को विभिन्न अनुवादक परीक्षाओं के लिए जारी की गई है। एसएससी ने जूनियर हिंदी अनुवादक जेएचटी, जूनियर अनुवादक, जेटी और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा, एसएचटी परीक्षा के पेपर 2 परीक्षा तिथि की घोषणा की है।
Sarkari Naukari 2022 Live: ONGC भर्ती के लिए चेक करें अपडेट
तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) की ओर से कई ट्रेडों में 64 अपरेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुए हैं। इसके लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 05 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ongcindia.com वेबसाइट की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीपीसीएल में निकली वैकेंसी
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की ओर से 23 नवंबर शाम पांच बजे स्पॉट प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने स्पॉट एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in की मदद से पर जाकर मेरिट सूची चेक कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: JKSSB को लेकर क्या है आवेदन फीस?
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से जो आवेदन फीस सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 550/- रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 450/- रुपये है।
Sarkari Result Live - शुरू हो गई NEET SS 2022 काउंसलिंग राउंड 1
NEET SS 2022 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए शुरू हो गई है, जो मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC द्वारा आयोजित की जा रही है। रजिस्टर और च्वॉइस फिलिंग का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार जो सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - www.mcc.nic.in पर ऐसा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - ओएनजीसी में नौकरी, फ्रेशर कर सकते हैं अप्लाई
तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) ने विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत 64 अपरेंटिस पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 05 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ongcindia.com पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - अग्निवीर वायु सेना भर्ती 2022
अग्निवीर वायु सेना भर्ती 2022 जल्द ही बंद हो जाएगी। भारतीय वायु सेना, IAF आज, 23 नवंबर, 2022 को अग्निवीरव्यू पंजीकरण बंद कर देगी। जो उम्मीदवार IAF के तहत अग्निपथ भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट - agnipathvayu.cdac.in पर जमा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - इग्नू ने जारी किया अपडेट, आवेदन प्रक्रिया शुरू
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बीएड, बीएससी नर्सिंग और पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि बीएड, बीएससी नर्सिंग और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।
Sarkari Result Live - ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी और 16 दिसंबर, 2022 को समाप्त होगी।
Sarkari Result Live - जारी हो गई एसएससी जेई पेपर I के लिए आंसर की
कर्मचारी चयन आयोग ने 22 नवंबर, 2022 को एसएससी जेई पेपर I उत्तर कुंजी 2022 जारी किया है। जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध) परीक्षा (पेपर- I) – 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे ssc.nic.in के माध्यम से आंसर की चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - MPPEB ने पटवारी समेत कई पदों के लिए मंगाए आवेदन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) या मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने पटवारी, अनुवादक, सहायक प्रधानाध्यापक, पुस्तकालय सहायक, सहायक लेखा परीक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार 05 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने का लिंक 19 जनवरी 2023 है।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - ऐसे होगी परीक्षा
बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE - राजस्थान में नौकरी का मौका
राजस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, जयपुर ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 24 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।