LIVE

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023: कब जारी होगा एसएससी सीजीएल 2023 टियर 1 परिणाम

नीलाक्ष सिंहUpdated Sep 12, 2023, 08:45 IST

सरकारी नौकरी 2023
Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023: कब जारी होगा एसएससी सीजीएल 2023 टियर 1 परिणाम

Sarkari Naukri Sarkari Result 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। केंद्र और राज्य सरकार ने देशभर में 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको बैंक, पुलिस, प्रशासन और शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में निकली भर्तियों के बारे में बतानें जा रहे हैं। साथ ही आपको सरकारी रिजल्ट, सरकारी एग्जाम, आंसर-की व एडमिट कार्ड से जुड़ी ताजा जानकारी मिलेगी।

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE: Check Here

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के 137 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 27 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

SEPT 11, 2023 21:11 IST

Sarkari Naukri Result Live - एसएससी सीजीएल 2023 टियर 1 परिणाम 2023

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही एसएससी सीजीएल 2023 टियर 1 परिणाम 2023 जारी करने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग 30 सितंबर तक टीयर 1 परीक्षा के लिए सीजीएल परिणाम घोषित करने की संभावना है। परिणामों की औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद, यह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर उपलब्ध होगा। परिणाम पीडीएफ तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
SEPT 11, 2023 20:27 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - लद्दाख पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023

लद्दाख पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए एक आधिकारिक घोषणा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन की वेबसाइट Police.ladkh.gov.in पर पोस्ट की गई है।प्रशासन लद्दाख पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत कार्यकारी, सशस्त्र/आईआरपी, एचजी/सीडी/एसडीआरएफ और दूरसंचार कांस्टेबलों की भर्ती कर रहा है और कुल 298 पद खाली हैं। लद्दाख पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए, आवेदन जमा करने की समय सीमा जल्द ही घोषित की जाएगी।
SEPT 11, 2023 19:46 IST

20,000 जूनियर शिक्षक की भर्ती

ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (ओएसईपीए) ने रविवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 20,000 जूनियर शिक्षक (योजनाबद्ध) रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर से 10 अक्टूबर तक osepa.odisha.gov.in पर स्वीकार किए जाएंगे।
SEPT 11, 2023 18:37 IST

Sarkari Naukri Live - एसएससी जेएचटी, जेटी और एसएचटी परीक्षा 2023

कर्मचारी चयन आयोग जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा (एसएससी जेएचटी, जेटी और एसएचटी परीक्षा 2023) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कल, 12 सितंबर को बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ssc.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
SEPT 11, 2023 17:53 IST

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने थोड़ी देर पहले csbc.bih.nic.in पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉन्स्टेबल पद के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से 21391 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें — Bihar Police CSBC Constable Admit Card 2023
SEPT 11, 2023 16:53 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - यूनानी चिकित्सा में सरकारी नौकरी का मौका

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरयूएम) ने अनुसंधान अधिकारी, हिंदी सहायक, अन्वेषक और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए रोजगार समाचार (09-15) सितंबर 2023 में भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 30 दिनों के भीतर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के जरिए देशभर में कुल 74 पद भरे जाने हैं। अधिक जानकारी के लिए रोजगार समाचार देखें।
SEPT 11, 2023 16:40 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली नौकरी

इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक के 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो चुकी है। 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थी भी 22 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 11, 2023 16:11 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - पुलिस विभाग में नौकरी का मौका

असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB) ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल सहित कुल 332 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो असम पुलिस भर्ती के लिए 15 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 11, 2023 15:33 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - कब आएगा सीएचएसएल रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से 17 अगस्त तक किया गया था।
SEPT 11, 2023 14:53 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - यहां जूनियर टीचर के 20 हजार पदों पर भर्ती

ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने जूनियर टीचर के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 13 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 11, 2023 14:03 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - यहां टीजीटी सहित कई पद खाली

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी सहित 1841 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 11, 2023 13:13 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - राजस्थान में नौकरी का मौका

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन के 247 पद, फिजिकल टीचर इंस्ट्रक्टर के 247 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर (होम साइंस) के 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 11, 2023 12:27 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - रेलवे में 10वीं पास की भर्ती

सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2409 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 28 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 11, 2023 12:07 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - एमपी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 22 सितंबर से 21अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 11, 2023 11:15 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - कब आएगा बिहार डीएलएड रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 5 जून से 15 जून तक किया गया था।
SEPT 11, 2023 10:15 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - यूपीएससी ने इस एग्जाम के लिए मांगे आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 26 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
SEPT 11, 2023 09:13 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - एसबीआई में इन पदों के लिए करें आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी 27 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 11, 2023 08:25 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - यूकेपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के 137 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 10, 2023 21:02 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE: रेलवे ग्रुप सी व डी के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही अपने यहां पर ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
SEPT 10, 2023 20:41 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE: आंसर की पर आपत्ति का आखिरी मौका

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक के भर्ती परीक्षा के आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर से बढ़ाकर 11 सितंबर कर दिया है। ध्यान रहे कल यानी 11 सितंबर को यहां आपत्ति का आखिरी मौका है।