एजुकेशन

Bihar Police CSBC Constable Admit Card 2023: जारी हुए बिहार पुलिस सीएसबीसी कांस्टेबल एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Bihar Police CSBC Constable Admit Card 2023: बिहार पुलिस सीएसबीसी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से बिहार पुलिस सीएसबीसी कांस्टेबल हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बिहार पुलिस सीएसबीसी कांस्टेबल एडमिट कार्ड

Bihar Police CSBC Constable Admit Card 2023: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in पर जारी किया गया है, इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी बिहार पुलिस सीएसबीसी कांस्टेबल हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसबीसी ने आज 11 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक को एक्टिव किया। ध्यान देने वाली बात यह है कि एडमिट कार्ड 12 सितंबर को रात 12 बजे उपलब्ध होगा। जिन लोगों ने 21391 रिक्तियों के लिए सीएसबीसी कांस्टेबल नौकरियों के लिए आवेदन किया है, वे जल्द से जल्द Bihar Police CSBC Constable Admit Card 2023 Download कर लें।

कांस्टेबल पदों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सीधा डाउनलोड लिंक भी नीचे उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए अपनी पंजीकरण आईडी या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना आवश्यक होगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब इस टेक्स्ट — Important Notice: Regarding Bihar Police Constable Written Exam Scheduled on 01.10.2023 (Sunday), 07.10.2023 (Saturday), 15.10.2023 (Sunday) e-Admit Card and Instruction of OMR for Convenience of Candidates of Advt. No. 01/2023 के नीचे देखें। आपको Click on this Link to download e-Admit Cards मिल जाएगा।
  • ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
  • एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको अपना क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा

परीक्षा पूरे बिहार राज्य में 01 अक्टूबर (रविवार), 07 अक्टूबर (शनिवार) और 15 अक्टूबर 2023 (रविवार) को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स पर 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article