LIVE

Sarkari Naukri-Result 2023 : राजस्थान में चल रही बंपर शिक्षक भर्ती, आवेदन शुरू, देखें क्या मांगी है योग्यता

अंकिता पांडेUpdated Jul 3, 2023, 10:20 IST

Sarkari Naukri, Government Jobs, Jobs in India, Sarkari Result
Sarkari Naukri-Result 2023 : राजस्थान में चल रही बंपर शिक्षक भर्ती, आवेदन शुरू, देखें क्या मांगी है योग्यता

Sarkari Result 2023, Sarkari Naukri Job 2023, SSC MTS 2023 Notification, RPSC RAS Exam, Bank Jobs Updates: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में 10वीं व 12वीं पास के लिए नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यहां हम आपको बैंक, रेलवे, सेना, पुलिस प्रशासन और शिक्षा सहित अन्य विभागों में निकली सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही सरकारी रिजल्ट, आंसर-की और एडमिट कार्ड पर भी ताजा जानकारी देंगे।

बैंक में सरकारी नौकरी की बहार, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

आईबीपीएस ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर 21 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के तहत 905 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी इसके लिए आज यानी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

JUL 03, 2023 07:56 IST

Sarkari Result Live - IARI ने जारी किया एडमिट कार्ड

आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीशियन (टी-1) पद के लिए सीबीटी की re-examination के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी कर दिया है। संस्थान 07 जुलाई, 2023 को तकनीशियन (टी-1) पद के लिए सीबीटी की re-examination आयोजित करेगा।
JUL 03, 2023 07:06 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - जारी हुआ एसएससी एमटीएस परीक्षा का नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। भर्ती अभियान के तहत कुल 1558 पद भरे जाने हैं, जिनमें 1558 एमटीएस के लिए और 360 पद सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए हैं।आयोग सितंबर 2023 के महीने में एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा आयोजित करेगा।
JUL 02, 2023 22:02 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: सब इंस्पेक्टर के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। चंड़ीगढ़ पुलिस ने अपने यहां पर सब इंस्पेक्टर के 44 पदों की रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 21:49 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: नौसेना में अग्नीवीर के लिए आवेदन

भारतीय नौसेना में अग्निवीर म्यूजिसियन के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 2 जुलाई 2023 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 21:37 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: शिक्षक के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एकलव्य आवासीय विद्यालय शिक्षक भर्ती ने अपने यहां पर शिक्षक के 22000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकाकिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 21:29 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 21:06 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE: ड्राइवर के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE छत्तीसगढ़ वन विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ड्राइवर के कुल 144 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 20:29 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE: कांस्टेबल, फायरमैन व सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल, फायरमैन व सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
JUL 02, 2023 20:20 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE: लेखपाल के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE उत्तर प्रदेश लेखपाल के पदों पर नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इसके तहत लेखपाल के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
JUL 02, 2023 19:55 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE: पीजीसीआईएल वैकेंसी

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE PGCIL ने देशभर में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 19:10 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE: डीडीए में निकली सरकारी नौकरी

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अपने यहां पर जूनियर इंजीनियर के 647 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
JUL 02, 2023 18:45 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल के कुल 21 हजार से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
JUL 02, 2023 18:35 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: क्लर्क के पदों पर वैकेंसी

आईबीपीएस क्लरक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 18:25 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: असम राइफल के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE असम सरकारी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। असम राइफल ने अपने यहां पर राइफल्स के 81 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 17:38 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: यहां डाउनलोड करें डीएसएसएसबी का एडमिट कार्ड

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 5 जुलाई से 11 जुलाई 2023 तक होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारकि वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 17:05 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: यूपीएसएसएससी तकनीकी परीक्षा आंसर की

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित तकनीकी सेवा परीक्षा 2023 की आंसर की जारी कर दी है।
JUL 02, 2023 16:39 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: एमटीएस और हवलदार के लिए वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में हवलदार और एमटीएस के 1500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
JUL 02, 2023 16:17 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
JUL 02, 2023 15:39 IST

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: एपी ईसीईटी का रिजल्ट

Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: जवाहर लाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी आज यानी 2 जुलाई 2023 को ईसीईटी का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।
JUL 02, 2023 14:49 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - PGCIL में नौकरी का मौका

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने देशभर में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 31 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।