Sarkari Naukri, Latest Government Jobs For 10th, 12th (सरकारी नौकरी 2026): बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस हफ्ते कई विभागों को मिलाकर कुल 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। एक तरफ बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए 33,388 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू है। इसके अलव रेलवे में भी कई पदों पर आईटीआई वालों के लिए नौकरियां निकली हैं। यहां आप इस हफ्ते की टॉप नौकरियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026: इस हफ्ते की टॉप जॉब्स (फोटो क्रेडिट: iStock)
Bihar TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार शिक्षक के 32,388 पदों पर होगी भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए शिक्षक के कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 1 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तरीख 30 सितंबर 2026 है। इसमें कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद हैं, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद हैं, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 3877 पद और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए 16101 पद निर्धारित हैं। परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां सबसे ज्यादा 11वीं 12वीं के शिक्षकों के लिए वैकेंसी आई है।
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी के पदों पर वैकेंसी
राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती निकली है। यहां आवेदन के लिए 15 अगस्त 2026 से आवेदन शुरू हो गए थे। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तरीख 28 सितंबर तक थी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करने के आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 थी। यहां आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित किया गया है।
Rajasthan Safai Karmchari Salary: सफाई कर्मचारी की सैलरी कितनी होगी
सफाई कर्मचारी पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7410 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 3200 पदों पर भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3205 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें प्रयागराज डिवीजन 1462, झांसी डिवीजन 856, आगरा डिवीजन 547, झांसी डिवीजन 226, ट्रैक मशीन लाइन/हेडक्वार्टर 82, और हेड क्वार्टर/एनसीआर/प्रयागराज के 32 योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होन जरूरी है।
UPSC PFO APFO Recruitment 2026: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफओ के पदों पर भर्ती
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFO) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (UPSC EPFO APFO Recruitment 2026) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिय के जरिए असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के कुल 80 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (UPSC EPFO APFO Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2026 है।
