Sainik School Counselling 2024: सैनिक स्कूल काउंसलिंग वेबसाइट डाउन, सीट अलॉटमेंट को लेकर परेशान हुए छात्र

Sainik School Admission Counselling 2024: सैनिक स्कूल काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट pesa.ncog.gov.in डाउन हो गई है। छात्रों और उनके पैरेंट्स को काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है।

Sainik School Admission Counselling 2024: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। अब काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। फाइनल परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले छात्रों को ई काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। हालांकि, सैनिक स्कूल एडमिशन ई काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट pesa.ncog.gov.in के डाउन होने की जानकारी सामने आ रही है।

Sainik School Admission 2024

सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए काउंसलिंग

सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट डाउन होने से छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को ई काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत आ रही है। साथ ही अब सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया में भी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है।

End of Feed