RVUNL Vacancy 2026:: अगर आप राजस्थान से हैं, और बिजली विभाग में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे थे, तो यह खबर बड़े काम की हो सकती है। राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांच प्रमुख बिजली कंपनियों में 2,005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए 5 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर/कमर्शियल असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Rajasthan Vidyut Nigam Recruitment 2026
यह सरकारी नौकरी का अवसर इंजीनियरिंग, कॉमर्स या कंप्यूटर की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
| इलेक्ट्रिकल | 727 पद |
| जूनियर इंजीनियर (JE-I) | 869 पद |
| सिविल | 32 पद |
| जूनियर/कमर्शियल असिस्टेंट-II | 765 पद |
| जूनियर अकाउंटेंट | 371 पद |
| मैकेनिकल | 110 पद |
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2026 (रात 12:00 बजे तक)
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
जूनियर इंजीनियर (JE)
इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech या डिप्लोमा।
जूनियर अकाउंटेंट
- B.Com, BBA, M.Com या MBA।
- साथ में RSCIT, CCC या अन्य मान्यता प्राप्त कंप्यूटर सर्टिफिकेट।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती के लिए रहें तैयारी, 1154 असिस्टेंट प्रोफेसर का विज्ञापन जल्द
जूनियर/कमर्शियल असिस्टेंट
- 12वीं पास या स्नातक (Graduation)।
- साथ में मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता अनिवार्य।
आयु सीमा
- जूनियर इंजीनियर: 21 से 40 वर्ष
- अन्य सभी पद: 18 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
- सामान्य (General)रू 1,000 रुपये
- SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवार: 500 रुपये
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले राजस्थान ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर New Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
- अंत में आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG 2026: तेलंगाना में MBBS-BDS एडमिशन के लिए 5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कटऑफ स्कोर
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और पात्रता अच्छी तरह जांच लें।
- फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से स्कैन करके तैयार रखें।
- अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की वजह से तकनीकी दिक्कत आ सकती है।
- आवेदन जमा करने के बाद फीस की रसीद और कन्फर्मेशन पेज अपने पास सुरक्षित रखें।
राजस्थान बिजली विभाग की यह भर्ती 2026 की बड़ी सरकारी नौकरियों में से एक मानी जा रही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
