RSSC Recruitment 2023 Notification: राजस्थान में स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर बनने का मौका, बेहतरीन है सैलरी पैकेज

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 30, 2023, 01:26 PM IST

RSSC Recruitment 2023 Notification Apply for the post of Sports Instructor: राजस्थान राज्य खेल परिषद (RSSC) ने स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार RSSC की आधिकारिक वेबसाइट rssc.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

RSSC Recruitment 2023 Notification Apply for the post of Sports Instructor: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। देश के राज्य राजस्थान में खेल से संबंधित सरकारी नौकरी का मौका मिल रहा है।राजस्थान राज्य खेल परिषद (RSSC) ने स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार RSSC की आधिकारिक वेबसाइट rssc.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म को “सचिव, राजस्थान राज्य खेल परिषद, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जनपथ, जवान ज्योति के पीछे, जयपुर- 302015” पर भेजकर ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSSC Recruitment 2023 Notification

RSSC Recruitment 2023 Notification

किन खेलों में होनी है भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुश्ती, हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल, जिमनास्टिक, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, जूडो, क्रिकेट, तैराकी, बैडमिंटन, टेनिस, वुशु, खो-खो, तायक्वोंडो, निशानेबाजी, टेबल-टेनिस सहित विभिन्न खेलों के लिए कुल 128 रिक्तियां भरी जाएगी।

End of Feed