RSSB Rajasthan Women Supervisor Result 2026 Released: राजस्थान महिला पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Women Supervisor Result) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
RSSB Rajasthan Women Supervisor Result 2026 Released: ऐसे चेक करें राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
जारी अधिसूचना के मुताबिक बोर्ड ने बताया है कि परीक्षा में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प को गहरा निशान नहीं लगाने के कारण 174 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। वहीं, मेरिट सूची में शामिल कटऑफ अंकों के लगभग 2 से 3 गुना तक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरना होगा। इसके लिए पोर्टल 12 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन में सही जानकारी देनी होगी।
Rajasthan Women Supervisor Result 2026: बोर्ड को बदलाव करने का अधिकार
यदि किसी उम्मीदवार के आवेदन में गलत जानकारी मिलती है या परीक्षा में अनुचित तरीके अपनाने की बात सामने आती है, तो उसे किसी भी समय जारी मेरिट सूची से बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा, परिणाम में कोई गलती या गड़बड़ी मिलने पर बोर्ड को उसमें बदलाव करने का अधिकार होगा।
RSSB Rajasthan Women Supervisor Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Result वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां Supervisor (Woman) 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RSSB Rajasthan Women Supervisor Result 2026: Check Here
RSSB Women Supervisor Result 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
बोर्ड के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान में महिला पर्यवेक्षक के कुल 72 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए 6 जनवरी 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों में से 57 पद अनुसूचित क्षेत्र और 15 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित थे। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2026 को सुबह की पाली में किया गया था।
Rajasthan Women Supervisor Result: राजस्थान महिला सुपरवाइज का कार्य
राजस्थान महिला सुपरवाइजर का मुख्य कार्य महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को सही तरीके से लागू करवाना और उनके कामकाज की निगरानी करना होता है। उन्हें आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करना, वहां बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करना, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति देखना और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश देना होता है।
