RSSB CET Revised Exam Schedule 2026: जारी हुआ राजस्थान सीईटी परीक्षा का नया शेड्यूल, यहां देखें सेकेंड्री और ग्रेजुएट लेवल एग्जाम डेट

RSSB Rajasthan CET Exam Calendar, Schedule 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 के लिए परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

RSSB Rajasthan CET Exam Calendar, Schedule 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर (RSSB CET Revised Exam Schedule) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2026 का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 का आयोजन 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक होगा।

Rajasthan CET Exam Schedule, Calendar 2026

Rajasthan CET Exam Schedule, Calendar 2026: यहां देखें राजस्थान सीईटी एग्जाम शेड्यूल, कैलेंडर

RSSB CET Exam Calendar 2026: इन पदों की भर्ती के लिए पात्र

बता दें राजस्थान सीईटी (CET) यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राज्य में विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से किया जाता है। सीईटी ग्रेजुएट के आधार पर पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, प्लाटून कमांडर, तहसील राजस्व लेखाकार, महिला अधिकारिता सुपरवाइजर, डिप्टी जेलर और हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड 2 जैसे प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। वहीं सीईटी सीनियर सेकेंड्री परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार क्लर्क, कांस्टेबल व जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रियो में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

End of Feed