RSSB Lab Assistant Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने युवाओं को सरकारकी नौकरी का शानदार मौका दिया है। बोर्ड ने लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। कई सारे खाली सरकारी विभागों को भरने के लिए ये भर्ती आयोजित की जा रही है।
Lab assistant Vacancy
कितने पदों पर निकली भर्ती ?
इस भर्ती अभियान के जरिये विज्ञान, भूगोल और गृह विज्ञान जैसे सब्जेक्ट्स के लिए लैब असिस्टेंट के 804 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार पास होते हैं, उन्हें राजस्थान के प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों और प्रयोगशालाओं में भर्ती किया जाएगी। बोर्ड ने साफ किया है कि पदों की कुल संख्या में श्रेणीवार आरक्षण का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है।ॉ
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषयों के साथ-साथ 12वीं पास होना भी जरूरी है। भूगोल औऱ गृह विज्ञान के लिए संबंधित विषयों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। राजस्थान सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षण श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन ?
परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी। चयन योग्यता के आधार पर ही किया जाएगा। उम्मीदवरों को लिखित परीक्षा के माध्यम से ही चुना जाएगा। सामान्य ज्ञान में राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, भूगोल और सामान्य जागरूकता शामिल होगी।
लास्ट डेट से पहले-पहले कर लें आवेदन
उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। या फिर SSO राजस्थान पोर्टल से भी आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारिख से पहले-पहले अपना आवेदन जमा कर लें। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा।
