RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 25 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। लेवल-6 के इस महत्वपूर्ण पद पर करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है या फिर आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वह तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन की प्रक्रिया और इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी स्टोरी में नीचे दी गई है।
RRB Station Master Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है, लेकिन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने की 27 नवंबर 2026 तक का समय मिलेगा। फीस का भुगतान के लिए अंतिम तिथि 27 नवंबर तय की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में अंकों के आधार पर कैसे होगा दाखिला
क्या है स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
- 1 जनवरी 2027 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्गों (OBC-NCL, SC/ST आदि) व अन्य पात्र श्रेणियों को रेलवे के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
- इस पद के लिए निर्धारित रेलवे मेडिकल मानक (जैसे A-2) पर खरा उतरना जरूरी होता है।
क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। जबकि SC, ST, दिव्यांग (PwBD), महिला और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये किया गया है। आपको बता दें कि सभी उम्मीदवारों परीक्षा में उपस्थित रहने पर नियमों के अनुसार रिफंड का प्रावधान लागू है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को नियम के अनुसार 400 रुपये के रिफंड का प्रावधान है।
सिलेक्शन प्रोसेस
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 'Can You Share Your Offer Letter' सवाल का कैसे दें जवाब?
कैसे करें रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए आवेदन
स्टेप 1 - आरआरबी के आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - यदि नया रजिस्ट्रेशन करना है तो आवश्यक विवरण भरकर अकाउंट बनाएं। नहीं तो अपने लॉगिन विवरण से साइन इन करें।
स्टेप 3 - स्टेशन मास्टर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब फॉर्म में दी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।
स्टेप 5 - निर्धारित प्रारूप में अपनी फोटो, हस्ताक्षर व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6 - ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 7 - आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट मिनट का इंतजार न करें। अंतिम तिथि में होने वाली सर्वर डाउन और हैवी ट्रैफिक के कारण उन्हें आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आवेदन सबमिट न होने की स्थिति में वह इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। इसलिए सलाह दी जाती है कि तुरंत प्रक्रिया पूरी करें।
