RRB Section Controller City Slip 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है। यह स्लिप आज 2 अक्टूबर 2026 को जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने 119 पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का फॉर्म भरा था, और जिनका आवेदन स्वीकार किया गया है, वे अपनी परीक्षा का शहर और दूसरी जरूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। RRB Section Controller Exam का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा शहर पर्ची इसलिए जारी की जाती है ताकि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले शहर की जानकारी मिल सके, और वे उस शहर में जाने और वहां ठहरने की तैयार कर सकें। ध्यान रहे, इस स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में दिया जाएगा।
RRB ने जारी की सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप
RRB Section Controller City Slip Steps to Download
सिटी इंटिमेशन स्लिप देखने के लिए उम्मीदवार RRB की संबंधित वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद CEN 03/2026 Section Controller City Intimation Slip का लिंक खोलें। अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें। कैप्चा भरकर सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं। Website Link
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: RRB Technician Admit Card 2026: रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
RRB Section Controller Exam 2026 Date
सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा तीन शिफ्ट में हो सकती है। पहली शिफ्ट में रिपोर्टिंग सुबह 7:30 बजे और परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरी में रिपोर्टिंग 10:30 बजे और परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक तथा तीसरी में रिपोर्टिंग 2:30 बजे और परीक्षा शाम 4 से 6 बजे तक बताई गई है। हालांकि, उम्मीदवार अपनी City Slip और बाद में जारी होने वाले एडमिट कार्ड में दिए गए समय को ही अंतिम मानें।
