RRB Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, एनटीपीसी यूजी के 1688 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RRB Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) अंडर ग्रेजुएट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या रीजनल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 अक्टूबर 2026 से आवेदन का लिंक एक्टिव किया जाएगा।

RRB Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) अंडर ग्रेजुएट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क के कुल 1688 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या रीजनल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 है। यहां आप आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RRB Railway NTPC Recruitment 2026

RRB Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे मे ं1688 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RRB NTPC Recruitment 2026 Qualification: आरआरबी एनटीपीसी क्वालिफिकेशन

आरआरबी एनटीपीसी यूजी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए। हालांकि एससी/एसटी/दिव्यांग कैटेगिरी के अभ्यर्थियों के लिए अंकों से जुड़ी एलिजिबिलिटी लागू नहीं होगी। इसके अलावा अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट पोस्ट के लिए इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग होनी चाहिए।

End of Feed