RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, एनटीपीसी के 5165 पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

RRB Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) 2026 के खाली पड़े रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5165 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

RRB Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway NTPC Recruitment 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) 2026 के खाली पड़े रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5165 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 3477 और स्नातक से नीचे के 1688 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को 7 से 15 सितंबर तक अंतिम मांग भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

RRB Railway NTPC Recruitment 2026

RRB Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे एनटीपीसी के 5165 पदों पर वैकेंसी

Railway NTPC Recruitment 2026: स्नातक एनटीपीसी में किस पद पर कितनी वैकेंसी

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एनटीपीसी में 3477 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें सबसे ज्यादा गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2750 पद शामिल हैं। यह पद पे लेवल 5 के अंतर्गत आता है। इसके अलावा सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पद व चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 56 पद शामिल हैं।

End of Feed