RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है और वे रेलवे के नोटिफिकेशन का वेट कर रहे हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ये अभ्यर्थी rrbcdg.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
RRB NTPC Result 2025 (iStock)
बताते चलें कि एनटीपीसी अंडरग्रेजुएल लेवल की ये परीक्षा 7 अगस्त 2025 से लेकर 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का कुल समय 90 मिनट का था और इसमें कुल 100 सवाल थे। इसके बाद 15 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवारों के पास 20 सितंबर तक का समय था आपत्ति दर्ज करवाने के लिए।
यहां जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका...
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर दिए गए एनटीपीसी यूजी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी लॉगिन डीटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
- अब आपको स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फाइल दिखेगी।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर की से चेक कर सकते हैं।
- अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिये।
- भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी या प्रिंटआउट निकालकर कर रख लीजिये।
