RRB NTPC Exam 2025 Date OUT: घोषित हुई आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

RRB NTPC Exam 2025 Date OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी यहां आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम 2025 डेट व पैटर्न सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC Exam 2025 Date OUT: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल एग्जाम की तारीख आज यानी 13 मई को जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम का आयोजन 5 जून से 23 जून 2025 तक किया जाएगा। वहीं, आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा के 10 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले अपलोड किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC Exam 2025

RRB NTPC Exam 2025

RRB NTPC Exam 2025 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा

आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनोड कर सकेंगे।

End of Feed