RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे में एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड करें।

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) अंडर ग्रेजुएट भर्ती के द्वितीय चरण की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 2) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। प्रथम चरण (CBT 1) में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अब आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा की हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क और ट्रेन क्लर्क जैसे लोकप्रिय पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालना आवश्यक है। उम्मीदवार स्टोरी में नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026 (Photo -AI)

RRB NTPC CBT 2 परीक्षा कब होगी?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में अब केवल तीन दिन का समय बाकी रह गया है और बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर आवश्यक दिशा-निर्देश चेक कर सकते हैं।

End of Feed