RRB NTPC CBAT Exam City Slip 2025 Released: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB NTPC CBAT Exam City Slip 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (RRB NTPC CBAT Exam City Slip) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RRB NTPC CBAT Exam City Slip 2025 Released: यहां डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी का एग्जाम सिटी स्लिप
RRB NTPC CBAT Exam City Slip 2025: कब होगी परीक्षा
बता दें आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी की परीक्षा 28 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 43,957 अभ्यर्थियों के लिए किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी 2 परीक्षा में सफलता प्राप्त की होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। यहां अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी गई होगी।
RRB NTPC CBAT Exam City Slip 2025 Download: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC CBAT Exam City Slip 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB NTPC CBAT Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आमतौर पर रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। ऐसे में उम्मीद है कि 25 दिसंबर 2025 तक प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। यहां परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय व परीक्षा की डेट संबंधित सभी जानकारी दी गई होगी।
RRB NTPC CBAT Exam 2025: सीबीएटी परीक्षा के लिए पात्र
आरआरबी ने 15 दिसंबर 2025 को सीबीटी 2 का परिणाम घोषित किया था। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) और कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी) के लिए पात्र होंगे।
