RRB NTPC Answer Key 2025 PDF: इस लिंक से डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की पीडीएफ, यह रहा तरीका

RRB NTPC Answer Key 2025 PDF Download Link (आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी कब होगी?): आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।

RRB NTPC Answer Key 2025 PDF Download Link (आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी कब होगी?): आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 5 जून से शुरू हो चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन 24 जून तक तीन पाली में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:00 बजे तक होगी। वहीं, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर-की परीक्षा खत्म होने के बाद ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी rrbapply.gov.in के जरिए आसंर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC Answer Key 2025 PDF

RRB NTPC Answer Key 2025 PDF

RRB NTPC CBT 1 Answer Key 2025: आरआरबी एनटीपीसी आंसर की कब जारी होगी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एनटीपीसी आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

End of Feed