RRB NTPC Answer Key 2025 Date Time: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर की आज 1 जुलाई को जारी की जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा मेें भाग लिया था, तो शाम 6 बजे तैयार रहिए, क्योंकि RRB NTPC Answer Key 2025 release होने के बाद RRB NTPC Answer Key 2025 Link को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज https://www.timesnowhindi.com/education से भी देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की आंसर की
एक जानकारी के अनुसार, RRB NTPC Answer Key 2025 के साथ सही प्रतिक्रियाएं और प्रश्न पत्र भी जारी किया जाएगा।
RRB NTPC Answer Key 2025 Release के बाद, आरआरबी की वेबसाइट जैसे rrbcdg.gov.in पर आंसर की आएगी। उम्मीदवारों के पास 1 जुलाई शाम 6 बजे से 6 जुलाई रात 11:55 बजे तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का समय होगा।
आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने के लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये प्रति प्रश्न है, साथ ही प्रति प्रश्न लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के लिए किया भुगतान बैंक शुल्क काटकर वापस कर दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए ये रहा सीधा लिंक — Notice
जरूर पढ़ें आरआरबी का ये खास संदेश
आरआरबी ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "उठाई गई आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा तथा इस मामले में उम्मीदवारों से कोई और पत्राचार नहीं किया जाएगा।" सीईएन संख्या 05/2024 के तहत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) 5 से 24 जून, 2025 तक आयोजित किया गया था।
