RRB NTPC Admit Card 2026: कब आएगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

RRB NTPC Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 मार्च को होने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, जो कभी भी जारी हो सकता है।

RRB NTPC Admit Card 2026 Kab Aayega: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी (RRB NTPC) ग्रेजुएशन लेवल पोस्ट के लिए निकली भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि आरआरबी द्वारा कभी भी RRB NTPC Admit Card जारी किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट से अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 7 मार्च को RRB NTPC Exam City Slip भी जारी कर दी थी, जिसे आसान चरणों में डाउनलोड किया जा सकता है।

RRB NTPC Admit Card 2026

कब आएगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड

कब होगी RRB NTPC Exam?

आरआरबी द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी, जिसमें मल्टी ऑप्शन प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 और स्किल टेस्ट के लिए आगे जाएंगे।

End of Feed