RRB NTPC Admit Card 2025 Released: आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है।रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 10 जून, 2025 को होने वाली आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने स्नातक स्तर की नौकरियों के लिए आवेदन किया है, वे अपने क्षेत्रीय RRB आधिकारिक वेबसाइटों से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और सत्यापन कोड दर्ज करना होगा। RRB NTPC ग्रेजुएट पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT 1) का पहला चरण इस साल की शुरुआत में शुरू हुआ और अभी चल रहा है। परीक्षा 5 जून से 24 जून, 2025 तक निर्धारित है।
RRB NTPC Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड
RRB NTPC Admit Card 2025 Download: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आरआरबी NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ‘CEN 05/2024 (NTPC-G CBT-1 City Intimation & E-Call Letter लिंक परॉ क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB NTPC Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा की तारीख (Exam Date)
- परीक्षा का समय (Exam Time)
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
