RRB NTPC Admit Card 2025: इस लिंक से डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड, यह रहा तरीका

RRB NTPC Admit Card 2025 Release Date Kab Aayega: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RRB NTPC Admit Card 2025 Release Date Kab Aayega: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएटलेवल का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि बोर्ड ने सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है।

RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025 Date: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड कब आएगा

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले अपलोड किया जाएगा। ऐसे में आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 1 जून को जारी किए जाने की संभावना है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed