RRB Junior Translator Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी सीबीटी परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

RRB Junior Translator Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक कर सकते हैं।

RRB Junior Translator Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीयकृत विज्ञापन संख्या (CEN 08/2025) के तहत जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार रेलवे जूनियर ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे, वे अब रेलवे की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट्स के माध्यम से परीक्षा की तारीखों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) पदों के लिए सीबीटी परीक्षा का आयोजन आगामी 30 अक्टूबर 2026 को देश भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे दें और समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें। परीक्षा से 10 दिन पहले शहर स्लिप और 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

RRB Junior Translator Exam Date 2026

RRB Junior Translator Exam Date 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

RRB Junior Translator Exam 2026 मुख्य तिथियां और विवरण

परीक्षा से जुड़े चरणनिर्धारित तिथियां / समय-सीमा
भर्ती का विज्ञापन संख्याCEN 08/2025 (जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी)
CBT परीक्षा की तिथि30 अक्टूबर 2026
परीक्षा शहर और तिथिपरीक्षा तिथि से 10 दिन पहले (20 अक्टूबर)
SC/ST यात्रा प्राधिकार लिंकपरीक्षा तिथि से 10 दिन पहले
ई-कॉल लेटर डाउनलोड शुरूपरीक्षा तिथि से 4 दिन पहले
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

क्या है चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

बता दें कि रेलवे भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों होंगे, जिसमें भाषा दक्षता (हिंदी और अंग्रेजी), सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, सरल अंकगणित और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण यानी ट्रांसलेशन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जो कि क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।

End of Feed