RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में आई बंपर भर्ती, 4098 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिस जारी

RRB ने JE भर्ती 2026-27 (CEN 04/2026) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत कई पदों पर 4000 से ज्यादा भर्तियां की जाएंगी।

RRB JE Recruitment 2026 27: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB JE भर्ती 2026-27 (CEN 04/2026) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत कई पदों पर 4000 से ज्यादा भर्तियां की जाएंगी। नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी। (RRB JE Recruitment 2026 Last Date) उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय-समय पर RRB की वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

RRB JE Recruitment 2026 27

रेलवे में आई बंपर भर्ती, 4098 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिस जारी (image - chatgpt)

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत पे लेवल-6 में नौकरी मिलेगी। शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

End of Feed