RRB Group D Vacancy 2026 : रेलवे ग्रुप डी के 22,195 पदों के आवेदन की आखिरी डेट आज, तुरंत करें अप्लाई

RRB Group D Vacancy 2026 : रेलवे ने ग्रुप डी के तहत 22,195 पदों पर जो भर्ती निकाली थी, उसकी आज आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें। लास्ट टाइम पर साइट में ट्रैफिक की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी से जल्दी इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें। RRB Group D Bharti 2026, RRB Bharti, Railway Bharti 2026, Railway Group D Bharti 2026

RRB Group D Bharti 2026 : रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के तहत 22,195 पदों वाली वेकेंसी के लिए आज यानी 2 मार्च को आखिरी तारीख तय की थी। ऐसे में इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लें। सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी के रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या फिर rrbapply.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें। भारी ट्रैफिक की वजह से अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में फौरन प्रकिया को पूरा कर लें।

RRB Group D Vacancy 2026

RRB Group D Vacancy 2026

कितने पदों पर होगी रेलवे की भर्ती ? RRB Group D Bharti

बता दें कि रेलवे इस भर्ती के जरिये अलग-अलग जोनों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 5, हेल्पर/असिस्टेंट और अन्य तकनीकी और गैर तकनीकी पदों को भरेगा। इस भर्ती की कुल रिक्तियां 22,195 है। ये उन युवाओं के लिए काफी शानदार मौका है, जो केंद्र सरकार में स्थायी नौकरी का मौका खोज रहे हैं। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू मार्च 2026 से आर्मी अस्पताल में आयोजित होने की संभावना है।

End of Feed