RRB Group D Results 2022 : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, सभी जोन के रिजल्ट लिंक यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 23, 2022, 11:32 AM IST

RRB Group D Results 2022 Zone Wise: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर दिया। लेकिन कई जोनल वेबसाइट अभी भी नहीं खुल रही हैं, ऐसे में यहां सभी जोन के रिजल्ट लिंक को दिया गया है, जिससे उम्मीदवार एक क्लिक से हर जोन का रिजल्ट चेक कर सकता है।

Railway Recruitment Board (RRB) RRB Group D Results 2022 जारी कर दिया गया है। यदि आपने भी परीक्षा दी है और जोनल वेबसाइट न खुलने से परेशान हैं तो यहां डायरेक्ट लिंक से हर जोन का आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट चेक व डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा का आयोजन 5 चरणों में किया गया था। इस परीक्षा के लिए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे जबकि इस भर्ती अभियान के जरिये 1 लाख 3 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाना है।

Rrb Group D Result out check zone wise website

RRB GROUP D RESUT: सभी जोन के रिजल्ट लिंक यहां से करें चेक

जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, उन्हें रिजल्ट देखने के लिए क्रेडिंशियल की जरूरत होगी। RRB Group D Results को 22 दिसंबर की शाम को जारी किया गया है, सभी जोन के रिजल्ट एक साथ जारी नहीं हुए थे, सबसे पहले भोपाल व बाद में अन्य जोन के रिजल्ट जारी किए गए थे।

End of Feed