RRB Group D Result 2024 OUT: जारी हुआ रेलवे ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट, 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB Group D Result 2024 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन 08/ 2024 ग्रुप डी भर्ती (RRB Group D) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। करीब 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था।

RRB Group D Result 2024 OUT: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 08/2024 ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न जोनों की कटऑफ सूची भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2024

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2024

परिणाम के साथ अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न जोनों के अनुसार अलग-अलग कटऑफ जारी की है, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आंकलन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

End of Feed