RRB Group D Answer Key: गलत उत्तर के लिए आरआरबी ऐसे करता है निगेटिव मार्किंग, आंसर की जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 04:03 PM IST

RRB Group D Negative marking 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 7 वीं सीपीसी पे मैट्रिक्स के आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 के तहत 1 लाख से अधिक वैकेंसी के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बाद आंसर की जारी कर दी गई है। गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की गई है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न यहां पर चेक करें।

RRB Group D exam Answer Key marking 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा के लिए आंसर की को जारी कर दिया गया है। आरआरबी इस साल रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से भारतीय रेलवे की कई इकाइयों में 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के स्तर 1 के तहत 103769 वैकेंसी के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। आरआरबी ग्रुप डी लेवल -1 भर्ती के लिए 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पूरी भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (एस), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। यहां हम आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा के परीक्षा पैटर्न और खास तौर पर निगेटिव मार्किंग पैटर्न को साझा कर रहे हैं।

आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा पैटर्न - गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंकों की नकारात्मक अंकन

End of Feed