RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार, जिन्होंने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह बेसब्री से अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह है। कभी भी बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा हॉल टिकट नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Group D Admit Card 2026 (Photo - Canva)
कब होगी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप डी भर्ती पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। बोर्ड द्वारा परीक्षा शहर की जानकारी के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सिटी स्लिप बोर्ड द्वारा 24 जुलाई को जारी की गई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ISRO Scientist Recruitment 2026: इसरो में बिना परीक्षा के साइंटिस्ट बनने का शानदार मौका, सीधे GATE स्कोर से होगा सिलेक्शन
क्या है ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा का आयोजन कुल 90 मिनट की अवधि यानी डेढ़ घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। इसमें सामान्य ज्ञान यानी जनरल साइंस के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 25 अंकों के लिए होंगे। गणित के 25 प्रश्न 25 अंकों के लिए, जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग में 30 प्रश्न कुल 30 अंकों के लिए, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स के 20 प्रश्न 20 अंकों के लिए होंगे। इसके अनुसार, परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
जैसा की हमने बताया कि ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 21 अगस्त के बीच होगा, उसके अनुसार माना जा रहा है कि बोर्ड द्वारा 31 जुलाई तक एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और हॉल टिकट जारी होते ही उस डाउनलोड करें।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप फॉलो कर अपना एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए RRB Group D CBT 1 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब, आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Indian Army Agniveer Rally 2026: अग्निवीर भर्ती रैली में जाने से पहले ध्यान रखें सेना की ये हिदायतें, भूलकर भी न करें ये गलतियां
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के बाद क्या?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप डी (लेवल 1) सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन कुल 22,195 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेश में शामिल होना होगा।
