RRB Group D 2026 Admit Card OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार rrapply.gov.in से इन प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी। बता दें, RRB Group D Exam की परीक्षा देशभर में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए होंगे।
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें नाम और फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम, गेट बंद होने का समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पता शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस ने 32,679 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए जारी किया परिणाम, तुरंत इस लिंक से करें चेक
RRB Group D 2026 Admit Card Download कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrapply.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर RRB Group D 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
4. मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
परीक्षा के दिन ये डॉक्यूमेंट साथ ले जाएं
CBT परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लेकर जाना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ये चीजें जरूर ले जानी चाहिए:
- RRB Group D 2026 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- सरकार द्वारा जारी वैध फोटो आईडी प्रूफ
- RRB की ओर से बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज, यदि लागू हों
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कैलकुलेटर, पढ़ाई से जुड़ी सामग्री और अन्य प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें, और परीक्षा स्थल पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DU PG Admission 2026: स्पॉट राउंड-I की मिनिमम कटऑफ जारी, 1358 छात्रों को मिली सीट
