RRB Bharti 2026 : रेलवे खुद कराएगा अपनी भर्ती परीक्षा, नीट पेपर लीक के बाद रेल मंत्री का बड़ा ऐलान

RRB Exam 2026 : नीट पेपर लीक के बाद हुए विवाद के चलते अब रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने फैसला लिया है कि वो अपने एग्जाम बिना किसी थर्ड पार्टी को टेंडर दिये खुद ही करवाएगा।

RRB Exam 2026 : मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) में बीते दिनों हुए बवाल के बाद अब रेलवे ने भी सबक सीख लिया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसला लिया है कि भविष्य में होने वाली सभी रेलवे भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के लिए अब आउटसोर्सिंग यानी कि बाहरी कमर्शियल एजेंसियों पर निर्भरता को पूरी तरह से खत्म कर लिया जाएगा। रेलवे अब खुद का स्वतंत्र परीक्षा तंत्र बनाने जा रहा है। रेलवे की तरफ से पारदर्शी और अच्छी तरह एग्जाम करवाने के लिए ये सबसे बड़ी योजना है।

RRB Recruitment 2026

RRB Recruitment 2026

बड़ी भर्ती परीक्षाएं करवाता है रेलवे

भारतीय रेल दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाएं करवाता है। इसमें ग्रुप डी, एनटीपीसी और तकनीकी पदों पर भर्ती होती है। इन परीक्षाओं में करोड़ों छात्र आवेदन करते हैं। वर्तमान में इन एग्जाम को करवाने के लिए प्राइवेट टेक कंपनियों के सॉफ्टवेयर और क्लाइड सर्वर्स की मदद ली जाती है लेकिन इन सिस्टम्स को हैक करने का हमेशा खतरा बना रहता है।

End of Feed