RRB ALP Result 2026 OUT: आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 rrbcdg.gov.in जारी, आसान स्टेप में करें PDF डाउनलोड

RRB ALP Result 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न रीजन में एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने परीक्षा रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Result 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की गई आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। RRB ALP परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट प्रकाशित कर दिए हैं। बता दें कि परीक्षा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार जोन-वार मेरिट सूची की पीडीएफ डाउनलोड कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

RRB ALP Result 2026 OUT

RRB ALP Result 2026 OUT (Photo- Canva)

कब हुई थी RRB ALP 2026 परीक्षा?

आरआरबी एएलपी 2026 की परीक्षा का आयोजन 13 से 18 फरवरी के बीच किया गया है। यह सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, और रिजल्ट उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed