RRB ALP City Intimation Slip 2025: आरआरबी एएलपी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) री-एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी एएलपी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP City Intimation Slip 2025 (Photo Credit: Canva)
आरआरबी एएलपी री एग्जाम का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। ये परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्हें 15 जुलाई 2025 को हुई परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना किया था। बता दें कि इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रेवश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download RRB ALP Admit Card 2025
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
