RRB Railway ALP Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक जारी कर (Railway ALP Admit Card 2026) दिया है। इस बीच अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को लेकर सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रवेश पत्र 29 या 30 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Railway ALP Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट का एडमिट कार्ड
Railway ALP Exam 2026 Date: कब होगी रेलवे एएलपी की परीक्षा
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती परीक्षा 3 से 5 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 15 मई 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 जून 2026 है। फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 16 जून 2026 तक का मौका दिया गया था। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Railway ALP Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Railway ALP Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Railway ALP Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- एग्जाम सेंटर का नाम (Exam Centre Name)
- एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
Railway Assistant Loco Pilot Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
