RPSC Answer Key: वाइस प्रिंसिपल/ सुपरिटेंडेंट आईटीआई भर्ती की आंसर की जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से करें चेक

RPSC Answer key: आरपीएससी द्वारा असिस्टेंट फिशरीज डेवलेपमेंट ऑफिसर, ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिशिप एडवाइजर, वाइस प्रिंसिपल/ सुपरिटेंडेंट आईटीआई भर्ती— 2024 के तहत आयोजित परीक्षाओं की मॉडल उत्तरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं।

RPSC Answer key: आरपीएससी द्वारा असिस्टेंट फिशरीज डेवलेपमेंट ऑफिसर, ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिशिप एडवाइजर, वाइस प्रिंसिपल/ सुपरिटेंडेंट आईटीआई भर्ती— 2024 के तहत आयोजित परीक्षाओं की मॉडल उत्तरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षाओं का आयोजन गत 29 से 30 जुलाई तक किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तरकुंजियों पर कोई आपत्ति है तो निर्धारित शुल्क के साथ 23 से 25 अगस्त रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।

RPSC Vice Principal and Superintendent ITI Recruitment Answer key

आरपीएससी ने जारी की प्रतियोगी परीक्षाओं की आंसर की

आपत्ति दर्ज कराने का मौका

आपत्तियां आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करे। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी ही के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

End of Feed