RPSC: सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2025 की आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RPSC Statistical Officer Exam 2025 Answer key: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा - 2025 एवं सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 की मॉडल उतरकुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं।

RPSC Statistical Officer Exam 2025 Answer key: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा - 2025 एवं सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 की मॉडल उतरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 से 10 सितंबर 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।

सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2025 की आंसर की जारी

सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2025 की आंसर की जारी

आपत्तियां आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.inपर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षाओं में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

End of Feed