RPSC: आयोग ने जारी की सहायक आचार्य भर्ती की विचारित सूची, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत सर्जिकल ऑनकोलॉजी तथा यूरोलॉजी विषय की परीक्षा के तहत पात्रता जांच हेतु विचारित सूचियां जारी की गई है।

RPSC releases the provisional list for assistant professor recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत सर्जिकल ऑनकोलॉजी तथा यूरोलॉजी विषय की परीक्षा के तहत पात्रता जांच हेतु विचारित सूचियां जारी की गई है। इसमें सुपर स्पेशियलिटी-सर्जिकल ऑनकोलॉजी तथा यूरोलॉजी की परीक्षा में उपस्थित रहे 16-16 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

आयोग ने जारी की सहायक आचार्य भर्ती की विचारित सूची

आयोग ने जारी की सहायक आचार्य भर्ती की विचारित सूची

आयोग सचिव ने बताया कि यह सूचियां चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार के लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात उक्त पद हेतु वांछित योग्यता अनुसार पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से जारी की जाएगी।

End of Feed