RPSC RAS Prelims Result 2023: इस दिन जारी होंगे आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स के परिणाम, देखें नोटिफिकेशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2023, 04:31 PM IST

RPSC RAS Prelims Result 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग किसी भी वक्त राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

RPSC RAS Prelims Result 2023: आरपीएससी आरएएस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की (RPSC RAS Result) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग इस बार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में किसी प्रकार की देरी (RPSC RAS Prelims Result) नहीं करेगा। आयोग के करीबी सूत्रों की मानें तो 15 अक्टूबर 2023 तक आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RPSC RAS Prelims Result 2023

RPSC RAS Prelims Result 2023: यहां चेक करें राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स का रिजल्ट

बता दें इस बार आरपीएससी आरएएस की प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक निर्धारित थी। परीक्षा के एक दिन बाद 2 अक्टूबर 2023 को जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 4 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट के साथ आंसर की जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

End of Feed