RPSC RAS Prelims Marks 2023, RPSC RAS Prelims Marksheet 2023: आरपीएससी आरएएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रीलिम्स परीक्षा (RPSC RAS Prelims Exam 2023) के मार्क्स आज यानी 23 अक्टूबर को जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स मार्क्स 2023 डाउनोलड कर सकते हैं।
RPSC RAS Prelims Marks 2023
RPSC RAS Prelims Result 2023: कब जारी हुआ प्रीलिम्स रिजल्ट
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 20 अक्टूबर को जारी कर दिया गया था। आयोग ने आज आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।
RPSC RAS Prelims Marks 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी आरएएस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 905 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा के लिए लगभग 5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपने मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download RPSC RAS Prelims Marks 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर RPSC RAS Prelims Marks 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
RPSC RAS Mains Exam 2023: कब होगी मेन्स परीक्षा
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियो को अब मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरपीएससी आरएएस मेन्स एग्जाम का आयोजन 27 जनवरी और 28 जनवरी 2024 को किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
