RPSC RAS Mains Result 2024: आरपीएससी ने जारी किया आरएएस मेंस का रिजल्ट, rpsc.rajasthan.gov.in से देखें नतीजे

RPSC RAS Mains Exam 2024 Result out: राजस्थान आरएएस मुख्य परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस मेंस परीक्षा 2024-25 के परिणामों का ऐलान कर दिया है।

RPSC RAS Mains Exam 2024 Result out: राजस्थान आरएएस मुख्य परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस मेंस परीक्षा 2024-25 के परिणामों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 के साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा 2 सितंबर, 2024 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 का विज्ञापन जारी किया गया था। इसके तहत कुल 1096 पदों (राज्य सेवाएं -428 एवं अधीनस्थ सेवाएं 668) पर भर्ती हेतु प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को हुई । इसका परिणाम 20 फरवरी को जारी किया गया। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने 17 व 18 जून को मुख्य परीक्षा दी थी।

RPSC RAS Mains Result 2024

आरपीएससी ने जारी किया आरएएस मेंस का रिजल्ट

आरएएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां Results Section में टैब पर क्लिक करें।
  • यहां आपको 8 अक्टूबर 2025 की तारीख में RAJ. STATE AND SUB. SERVICES COMB. COMP. Exam 2024 के सामने Link पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने पूरा मुख्य परीक्षा के परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

End of Feed