RPSC RAS Mains 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा राज्य और अधीनस्थ सेवा (आरएएस) मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 17 और 18 जून को होना है। अभ्यर्थी आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तारीख आगे बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस बाबत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। तारीख आगे बढ़ाने को लेकर लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है।
RAS Mains Exam 2024
राजस्थान में RAS मेंस की तारीख आगे बढ़ाने की मांग तेज
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2024 की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है।अभ्यर्थियों की मांग है कि 17-18 जून 2025 को प्रस्तावित RAS मुख्य परीक्षा को कम से कम तीन महीने के लिए टाला जाए। सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के आवास का घेराव किया और इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
दिया कुमार ने लिखा सीएम को पत्र
राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस बाबत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। तारीख आगे बढ़ाने को लेकर लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है। दिया कुमारी ने लिखा कि आरएएस 2023 के साक्षात्कार अभी चल रहे हैं। इसी बीच 17 और 18 जून को आरएएस 2024 का आयोजन होना है। भारत पाक की तनावपूर्ण परिस्थितियों ने अभ्यर्थियों की तैयारी को प्रभावित किया है। इसलिए आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 को आरएएस 2023 का रिजल्ट जारी होने तक ना कराया जाए।
सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का अंतिम अवसर
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों को 28 मई से 1 जून तक ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम भरे जाने का अवसर प्रदान किया गया था।
