RPSC RAS Interview: इस दिन शुरू होंगे आरएएस भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू, जानें कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल

RPSC RAS ​​Interview schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार 21 अप्रैल 2025 से शुरू किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

RPSC RAS Interview schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार 21 अप्रैल 2025 से शुरू किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19355 अभ्यर्थियों हेतु मुख्य परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 एवं 21 जुलाई 2024 को किया गया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम दिनांक 2 जनवरी 2025 को जारी किया जाकर 2 हजार 168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचना उपयुक्त माध्यमों से दे दी जाएगी। अद्यतन जानकारी हेतु अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट का समय-समय पर अवलोकन कर सकते हैं।

RPSC RAS Interview schedule

RPSC RAS Interview schedule

कुल 972 पदों के लिए आयोजित होंगे साक्षात्कार

उक्त भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया जाकर कुल 905 पद ( राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। कार्मिक (क-4/2) विभाग से प्राप्त नवीन वर्गवार वर्गीकरण एवं निर्देशानुसार पदों की कुल संख्या 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) किए जाने के संबंध में शुद्धि-पत्र संख्या 6/2023-24 दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था।

End of Feed