RPSC Professor and coach recruitment: अब 6 जुलाई तक होगा परीक्षा का आयोजन, यूजीसी नेट परीक्षा डेट के चलते बदला शेड्यूल

RPSC Professor and coach recruitment Exam Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 अब 6 जुलाई को संपन्न होगी। आयोग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए परीक्षा कार्यक्रम को 2 दिन एक्सटेंड कर दिया गया है।

RPSC Professor and coach recruitment Exam Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 अब 6 जुलाई को संपन्न होगी। आयोग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए परीक्षा कार्यक्रम को 2 दिन एक्सटेंड कर दिया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा तीन विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा के आरपीएससी की परीक्षाओं से क्लेशिंग के चलते संस्कृत, राजनीति विज्ञान तथा समाजशास्त्र विषय के अभ्यर्थियों हेतु परीक्षा कार्यक्रम को आंशिक रूप से संशोधित किया है।

RPSC Professor and coach recruitment

RPSC Professor and coach recruitment

अब यह रहेगा उक्त विषयों का परीक्षा कार्यक्रम

ग्रुप-ए में सम्मिलित संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2025 को प्रातः 9 से 12 बजे तक किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 को किया जाना निर्धारित किया गया था। इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2025 को किया जा चुका है।

End of Feed