RPSC Librarian Grade 2: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 फरवरी को होंगे जारी

RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2025: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 फरवरी को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

RPSC Librarian Grade 2 Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग कल 13 फरवरी को लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा, एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र पा सकेंगे। बता दें, लाइब्रेरियन को हिंदी में पुस्तकालयाध्यक्ष कहते हैं, इनका काम पुस्तकालय संसाधनों का प्रबंधन करना, पाठकों को सूचना उपलब्ध कराना तथा पुस्तकालय का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना होता है।

RPSC Librarian Grade 2 Admit Card

आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को पहचान के लिए अपडेटेड मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुराना या अस्पष्ट है, तो रंगीन और लेटेस्ट फोटो वाले ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड जैसे अन्य मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो सकते हैं।

End of Feed